हिमाचल में कोरोना के आए 1471 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या हुई 10 हजार से कम

हिमाचल में कोरोना से सोमवार को एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में बीते 15 दिनों के दौरान 108 लोगों की मौत कोरोना से संक्रमित होने के बाद हुई है। मृतकों में कांगड़ा के 74 साल, सिरमौर के 85 साल, ऊना के 74 साल व मंडी के 46 साल के व्यक्ति और शिमला की 53 वर्षीय महिला शामिल है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 3983 लोगों की मृत्यु हो गई है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 9199 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें से 1471 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सोमवार को संक्रमण दर 15.99 प्रतिशत रही। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 312 और मंडी में 240 लोग संक्रमित मिले हैं। आज 1637 लोगों के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 9281 रह गए है। एक्टिव केस में निरंतर 10 दिन से गिरावट जारी है।