हिमाचल में आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका, ममता ठाकुर समेत कई नेता BJP में हुए शामिल

bjp himachal

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। अब प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित कई अन्य नेताओं ने आप का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इससे पहले आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने भाजपा का दामन थामा था।

दिल्ली स्थित भाजपा कार्यलय में सभी नेताओं की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण हुई, इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थित रहे।

नेताओं को पार्टी में शामिल कराने के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल ने सोचा था हिमाचल में सरकार बनाएंगे, आप को अब अपना संगठन बचाना मुश्किल हो गया है। आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल व संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी व प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।

उन्होंने आगे कहा, “आज उसी पार्टी की महिला विंग का साथ आना दिखाता है कि आम आदमी पार्टी झूठ प्रचारित कर रही थी। केजरीवाल जी, आपको देवभूमि में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी दूरबीन लेकर ढूंढने पड़ जाएंगे।”