रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के बाद हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री

रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपनी पहली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की घोषणा की थी। रोहित शेट्टी ने सबसे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ​को अपने पुलिस ड्रामा के लीड एक्टर के रूप में पेश किया।

Image

बाद में इस बहुचर्चित प्रोजेक्ट के लिए शिल्पा शेट्टी को भी लिया गया। और अब, इस सीरीज में एक और कलाकार का नाम सामने आ गया है। जी हां, विवेक ओबेरॉय अब रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं।

Image

विवेक इस सहयोग से बेहद खुश हैं उन्होंने इंस्टाग्राम डीपी में भी यही तस्वीर लगा ली है। इससे पहले रोहित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक शेयर किया था।

Image