पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान बने ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Mohammad Rizwan

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए हैं।

Image

इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतक और 1 शतक निकले। उन्होंने विकेट के पीछे भी कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2021 में 22 कैच और 2 स्टंप किए हैं। ICC ने साल 2021 के लिए टी-20 फॉर्मेट की बेस्ट प्लेइंग- XI का ऐलान किया था। इस टीम में भी रिजवान का नाम था।

Image

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्डकप में मोहम्मद रिजवान ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। मैच में इस खिलाड़ी ने 55 बॉल में 79 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। पाकिस्तान ने उस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था, ये पहला मौका था जब किसी वर्ल्डकप में भारत पाकिस्तान से कोई मैच हारा था।

Image

मोहम्मद रिजवान टी-20I फॉर्मेट के एक कैलेंडर ईयर में 1 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे। उनसे पहले ये कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

Image