पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन का असर शुरू, CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचारी क्लर्क ​के खिलाफ जांच के दिए आदेश

bhagwant mann

पंजाब में हाल ही में शुरू हुी एंटी करप्शन हेल्पलाइन ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हेल्पलाइन पर एक महिला क्लर्क के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “मुझे हमारी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई हेल्पलाइन पर एक शिकायत मिली है। अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए, रिश्वत मांगने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पंजाब में अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जालंधर में तहसील कार्यालय के एक लिपिक (Clerk) के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि सीएम भगवंत मान ने 23 मार्च को एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की थी जिसमें लोगों को रिश्वत मांगने या अन्य कदाचार में लिप्त अधिकारियों के ऑडियो-वीडियो अपलोड करने की भी सुविधा मिली है।