उदयभान आज संभालेंगे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार,साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष भी…


हरियाणा कांग्रेस में कुमारी सैलजा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफे के बाद हाईकमान ने पूर्व सांसद उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी और नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान आज शाम 4 बजे पदभार सभांलेंगे।

वहीं उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी पद ग्रहण कर सकते हैं। बता दे 27 अप्रैल को उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई थी।