हिमाचल में कोरोना के आए 1563 नए मामले, मौत का आंकड़ा 3872 तक पहुंचा

हिमाचल में शुक्रवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, दलाई लामा मंदिर मैक्लोडगंज के सात कर्मचारियों समेत कुल 1563 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला सोलन के 35 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया है। इससे प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3872 पहुंच गया है। प्रदेश में शुक्रवार को 10,040 लोगों की सैंपलिंग हुई है।

जिला शिमला में सबसे ज्यादा 375 लोग पॉजिटिव हुए हैं। सोलन में 330 जबकि कांगड़ा में 220 लोग संक्रमित हुए हैं। एसपी कांगड़ा और 11 पर्यटक भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला चंबा में 35 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं सहित 83 लोग पॉजिटिव हुए हैं।