हरियाणा में कोरोना से एक दिन में 6 लोगों की मौत, 8841 नए मामले आए

हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 6 लोगों की मौत हो गई है। गुरुग्राम में 2, सिरसा में 1, यमुनानगर में 1,महेंद्रगढ़ में 1 और फतेहाबाद में 1 व्यक्ति की मौत हुई। इससे पहले 10 जनवरी को 5 लोगों की मौत हुई थी।

इस माह में अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 10091 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ शुक्रवार को कोरोना के 8841 नए केस सामने आए। राज्य में अब कुल 41420 केस एक्टिव हैं।

गुरुग्राम में 3897, फरीदाबाद में 1106, हिसार में 178, सोनीपत में 512, करनाल में 607, पानीपत में 217, पंचकूला में 441, अंबाला में 508, सिरसा में 94, रोहतक में 204, यमुनानगर में 168, भिवानी में 114, कुरुक्षेत्र में 148, महेंद्रगढ़ में 52, जींद में 103, रेवाड़ी में 91, झज्जर में 166, फतेहाबाद में 92, कैथल में 59, पलवल में 28, चरखी दादरी में 41 और नूंह में 51 कोरोना केस सामने आए।